{"_id":"69b448e6ef3cf217dd0f256b","slug":"road-drain-and-interlocking-will-be-constructed-at-a-cost-of-3288-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144398-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 32.88 लाख से सड़क, नाली व इंटरलॉकिंग का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 32.88 लाख से सड़क, नाली व इंटरलॉकिंग का होगा निर्माण
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित नगर पालिका कार्यालय।-संवाद
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सात वार्डों में सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। करीब 32.88 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने से कई मोहल्लों में लंबे समय से खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अचलापुर वार्ड में अभय सिंह के घर से राजेश सिंह के घर तक सीसी सड़क, नाली व स्लैब का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 2.23 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड नंबर 8 गदुरहवा दक्षिणी के मोहल्ला मुरलीपुर में उमाशंकर के मकान के पीछे से कादिर पेंटर के मकान तक गली में सीसी कार्य करीब 6.31 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 9 भगवतीगंज उत्तरी में बनवारी के मकान से जानकी प्रसाद गुप्ता के मकान होते हुए सोनू चौरसिया के मकान तक सीसी, नाली व स्लैब निर्माण कार्य लगभग 3.48 लाख रुपये से कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 10 टेढ़ी बाजार में बृजेंद्र कृष्ण पांडेय के मकान से देवेंद्र कुमार चौहान के मकान होते हुए राजकुमार चौहान के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य करीब 5.24 लाख रुपये की लागत से होगा। इसी वार्ड में पंकज श्रीवास्तव के मकान से राजा के मकान होते हुए राजेश कुमार सिंह के मकान तक गली में सीसी सड़क निर्माण के लिए लगभग 2.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड नंबर 11 नौशहरा में रानी धर्मशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य लगभग 6.55 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड नंबर 12 खलवा उत्तरी में पप्पू के मकान से शिव कुमार मिश्रा के मकान होते हुए बड़ी इमली चौराहा तक सीसी सड़क निर्माण कार्य करीब 6.44 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। नगरवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि गली की सड़क और नाली खराब होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी, अब निर्माण होने से राहत मिलेगी। वहीं, अली शाह ने बताया कि बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ जाती थी, सड़क और नाली बनने से स्थिति बेहतर होगी। अहमद रजा ने कहा कि लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी, अब स्वीकृति मिलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
लोगों को बेहतर आवागमन की मिलेगी सुविधा
नगर के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों, नालियों और इंटरलॉकिंग के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन और साफ-सफाई की सुविधा मिलेगी तथा नगर के समग्र विकास को गति मिलेगी।
डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष