फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road,cutting

बिना अग्रिम सूचना के ही काट दिया सड़क, आवागमन ठप

Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
road,cutting
फोटो-11-बलरामपुर के गौरा-जैतापुर मार्ग पर सड़क काटकर किया जा रहा पुलिया का निर्माण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा-जैतापुर मार्ग पर बिना किसी अग्रिम सूचना व वैकल्पिक व्यवस्था के ही सड़क काटकर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया। सड़क कटने से गुरुवार सुबह से ही आवागमन बंद हो गया। इससे यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सिद्धार्थनगर, बस्ती व इटवा आदि स्थानों से आने वाले भक्त भी यहां फंस गए। इसके अलावा अन्य दूरदराज से आने वाले लोग भी घंटों फंसे रहे। विभागीय लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गौरा से जैतापुर राजमार्ग को गुरुवार सुबह अचानक काटकर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे राहगीरों के साथ ही देवीपाटन मंदिर जाने वाले लोग बीच में ही फंस गए। इटवा की रहने वाली मंजू ने बताया कि वह तुलसीपुर दर्शन करने जा रही थी। सुबह आठ बजे से ही रास्ता बंद है। ट्रक चालक गुरमीत ने बताया कि कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोड ट्रक खड़ा करना पड़ा है। किरन, राकेश कुमार, सूर्य प्रकाश, गंगाधर, धर्मेंद्र, माया व रोहित आदि ने बताया कि बिना किसी सूचना के सड़क काट दिए जाने से हम लोग बीच में ही फंस गए हैं।
विज्ञापन

आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। आसपास पेड़ व नल आदि न होने के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजारी यादव, संकेत सिंह, संतोष सिंह, फतेह बहादुर, तुषार, राकेश सोनकर आदि ने डीएम से मांग की है कि शीघ्र ही सड़क पर आवागमन सुनिश्चित कराया जाए तथा जिन ठेकेदारों की वजह से लोगों को परेशानी हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed