फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man riding a motorcycle back home from Barhi died in an accident.

Balrampur News: बरही से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Mon, 19 Oct 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a motorcycle back home from Barhi died in an accident.
दिनेश चौहान
ललिया। भाई की ससुराल में आयोजित बरही कार्यक्रम से घर लौट रहे 28 वर्षीय दिनेश चौहान की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। क्षेत्र के झंगीडीह पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई क्षेत्र के परसिया कला निवासी दिनेश चौहान सोमवार को अपने भाई की ससुराल भरहा भक्ता में आयोजित बरही कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रविवार की रात करीब एक बजे झंगीडीह पुल के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर ललिया पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिनेश के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो परिवार में मातम छा गया। जवान बेटे की मौत से पिता काशी प्रसाद चौहान और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी मृतक के भाई विनोद चौहान की तहरीर पर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed