फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road accident

मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, 10 घायल

Thu, 20 Feb 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
बलरामपुर। तीन थाना क्षेत्रों के मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। 10 घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर उतरौला मार्ग पर बैथुइया गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना में बूधीपुर रेहरा निवासी पुजारी चौहान (48) की इलाज के दौरान सीएचसी उतरौला में मौत हो गई। दो अन्य घायल सीमा व श्यामलाल का इलाज चल रहा है। हल्की फुल्की चोट लगने के कारण तीन अन्य घायल मौके से चले गए। वाहन का चालक भी भाग गया है। मृतक पुजारी चौहान के चचेरे भाई धर्म प्रकाश चौहान ने बताया कि गुरुवार को बेवा चौराहा सिद्धार्थनगर अपनी ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में अचानक टैक्सी पलटने से पुजारी घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी में हालचाल लेने पहुंचे उतरौला विधानसभा क्षेत्र प्रमुख भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल अनिल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज संवादसूत्र के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर भरिया जंगल के पास बलरामपुर उतरौला मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई। वाहन चालक राजू सिंह ने बताया कि एसयूवी से वह डुमरियागंज से घर बहराइच जा रहे थे। उनकी पत्नी रीतू सिंह (40) भी साथ थी। राजापुर भरिया जंगल के पास अचानक सामने बाइक आ गई जिसे बचाने के चक्कर में एसयूवी पलट गई। घटना में एसयूवी में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हरैया थाना क्षेत्र के बरदौलिया शिवपुरा मार्ग पर अज्ञात कार के चपेट में आने से छात्र घायल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने बताया कि बल्दीडीह बरदौलिया निवासी आसिफ (9) जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान से गुरुवार को पढ़कर लौट रहा था। अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से छात्र घायल हो गया।

घायल छात्र को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा चौराहे पर ऑटो रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार सौरभ तिवारी (22) गंभीर रुप से घायल हो गए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed