फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rising Flames won Football Monsoon Cup by penalty shootout

Balrampur News: राइजिंग फ्लैम ने पेनाल्टी शूटआउट से जीता फुटबाॅल मानसून कप

Sun, 17 Aug 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rising Flames won Football Monsoon Cup by penalty shootout
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते ​खिलाड़ी।-संवाद
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। एजी हाशमी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय इंडिपेंडेंट डे फुटबाॅल मानसून कप का आयोजन किया गया। पेनाल्टी शूटआउट से राइजिंग फ्लैम एफसी टीम ने फुटबाॅल कप का फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फुटबाॅल कप का फाइनल मुकाबला शनिवार की शाम राइजिंग फ्लैम एफसी गौरा चौकी गोंडा व मेजबान टीम अवध यूनाइटेड फुटबाॅल क्लब सादुल्लाहनगर के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-3 गोल दागे। मैच में एक गोल कर बढ़त बनाने की कोशिश में दोनों टीम के खिलाड़ी लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन टाइम आउट हो गया। मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण पेनाल्टी शूटआउट कराया गया।
विज्ञापन

पेनाल्टी शूटआउट में राइजिंग फ्लैम एफसी ने 4-2 गोल से खिताबी मुकाबला जीत लिया। खेल में विजेता व उप विजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा हुई। मुख्य अतिथि मोहम्मद युसुफ, जिला खेल समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल, आयोजक कलीम युसुफ और शमीम युसुफ ने खिलाड़ियों को ट्राॅफी व उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शफीक अहमद, नसीम रायनी, रामबिहारी, राम लौटन, मोहम्मद अबरार खान, अलीम, मूसा, शमीम, मोहतशिम, हाशिर, दावर, हसन, अहमद हादी व अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed