फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rice

धान बेचने का खुला पोर्टल, ऑनलाइन पंजीकरण शुरु

Tue, 07 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
rice
बलरामपुर। धान बेचने का पोर्टल खोल दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक नवंबर से धान खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को आधार व मोबाइल नंबर लिंक बैंक खाते से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण में किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी भरने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी तभी धान खरीद में बिचौलियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बीते दिन बताया कि जिले के सभी सरकारी केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीदारी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर धान बेचने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। ऐसे किसान जिन्होने पहले पंजीकरण कराया है उन्हें दोबारा पंजीकरण कराना होगा। सरकारी समर्थन मूल्य योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता व खतौनी की कापी का ब्यौरा दर्ज कराना होगा ताकि उपज बिक्री का भुगतान किए जाने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

किसानों को जन सेवा केंद्रों पर पंजीकरण कराते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। आधार को बैंक खाते व मोबाइल नंबर से लिंक करा लें जिससे उपज के भुगतान में कोई अड़चन न आए। आधार नंबर व आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को भरने के बाद पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होगी। इस बार किसानों को उनके आधार से लिंक बैंक खाते में ही भुगतान किया जाएगा। किसान जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं उसे आधार से लिंक करा लें। किसान पंजीकरण प्रपत्र में अपना वही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं जो आधार से लिंक हो। इस बार 72 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत बढ़ाई गई है। क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले धान में 67 प्रतिशत चावल निकलना भी अनिवार्य कर दिया गया है। किसानों को इस बार 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed