फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolved to follow the ideals of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

Balrampur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 23 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of Dr. Shyama Prasad Mukherjee
बलरामपुर के खगईजोत में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पुष्प अर्पित करते सदर विधायक पल्टूराम व
बलरामपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग व बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लौकहवा, सदर विधायक पल्टूराम ने खगईजोत, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने अपने आवास के साथ उदईपुर बदलपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने परसा करमैती और पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने चरनगहिया बूथ पर बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरा होने पर पत्रक बांटते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, राकेश गुप्ता, उमेश पासवान, रामदयाल मौर्य व शिव प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरनगहिया बूथ पर बलिदान दिवस मनाते हुए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर दयाराम प्रजापित, विशाल सिंह, मदनलाल जायसवाल व जगदंबा ठाकुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला की चेयरमैन सविता गुप्ता व नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा सहित पार्टी के सभी ब्लॉक प्रमुखों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाते हुुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed