फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to follow Lohia's ideals

लोहिया के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow Lohia's ideals
बलरामपुर। डा. राम मनोहर लोहिया ने जीवन भर समाज के सभी वर्गों के उत्थान का प्रयास किया। उनका मानना था कि बिना समाजवाद के लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं हो सकता। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन में महान समाजवादी डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास परिकल्पना लोहिया जी ने की। जेबा रिजवान ने कहा कि लोहिया जी ने समाज से अमीरी और गरीबी का फर्क मिटाने का काम जीवन पर्यंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, वसीम खान, ओंकार पटेल, राकेश यादव, रमीज नेमत व संजय यादव समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट अफरोज खान ने अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed