फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve the problems of municipal cleaning workers

नगर पालिका सफाई कर्मियों की समस्याओं का हो निस्तारण

Mon, 08 Feb 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Resolve the problems of municipal cleaning workers
बलरामपुर। नगर पालिका सफाई कर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कराया जाए। यह बातें भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश बाल्मिकी ने सोमवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मृतक आश्रित की लंबित फाइलों का निस्तारण नियमानुसार तत्काल कराया जाए। संविदा सफाई कर्मियों को 20 दिन का सीएल अवकाश साल भर में दिया जाए।
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मचारियों को मैट्रिक कैलकुलेशन के आधार पर मानदेय भुगतान करने का सुझाव दिया। सभी सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ बकाया शीघ्र भुगतान कराया जाए। मृतक व रिटायर्ड हो चुके सभी कर्मियों का बकाया राशि तत्काल भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली, ईओ राकेश कुमार जायसवाल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोरी, रामू, मजीद व दिनेश आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक में सफाई इंस्पेक्टर बहोरन सिंह, शैलेंद्र कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता, राम नरायन व अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed