फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolution in police line, rules kept being broken in the city

Balrampur News: पुलिस लाइन में संकल्प, शहर में टूटते रहे नियम

Sat, 02 Nov 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Resolution in police line, rules kept being broken in the city
बलरामपुर। यातायात माह एक नवंबर से शुरू हो गया है। इसको लेकर पहले दिन रैली निकाली गई। दूसरे दिन शनिवार को नियमों के पालन को लेकर शहर में पड़ताल की गई। पहले दिन पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। वहीं दूसरे दिन शहर में नियम टूटते रहे। शहर में चार व दो पहिया वाहन चालकों ने नियम का अनुपालन नहीं किया।
विज्ञापन

चौराहे पर बिना हेलमेट दाैड़ा रहे बाइक
नगर के वीर विनय चौराहा पर दस से अधिक यातायात कर्मी तैनात है। इन कर्मियों को नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, इसके बाद भी शनिवार की दोपहर अजीब नजारा दिखा। यातायात कर्मी तैनात जरूर दिखे लेकिन, किसी को भी नियमों का पालन कराने की फिक्र नहीं थी। बिना किसी रोकटोक के बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

हर ओर लापरवाही
गोंडा रोड पर संतोषी माता तिराहा शहर का महत्वपूर्ण तिराहा है। यहां पर भी यातायात बूथ बना हुआ है। पुलिस कर्मियों की तैनाती हैै, इसके बाद भी नियमों को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक फर्राटा भरते हुए दिखाई दिए। यहां भी लोगों को पुलिस प्रशासन के कार्यक्रम की कोई परवाह नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिलाई शपथ
एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ शुक्रवार को किया। एसपी ने कहा कि वाहनों को चलते समय सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, तभी सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। बाइक चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग हर हाल में करें। नशा, उतावलापन, बिना नंबर प्लेट लगी व तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। चौराहों पर दाएं-बांये देखकर आगे बढ़ें। मोडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न का प्रयोग व स्टंट न करें। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एएसपी योगेश कुमार, एआरटीओ बृजेश यादव, सीओ सिटी बृजनंदन राय, सीओ ललिया ज्योतिश्री, प्रभारी यातायात उमेश सिंह व प्रतिसार निरीक्षक साहेब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed