फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Reservation list released, change equations of claimants

पंचायत के सभी सीटों पर आरक्षण सूची जारी

Wed, 03 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Reservation list released, change equations of claimants
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट व विकास भवन सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर लोगों के लिए आरक्षण सूची चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

सीटों का आरक्षण जानने के लिए सुबह से देर शाम तक ब्लॉक कार्यालयों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। आरक्षण की स्थिति पता चलने के बाद कई वार्डों में दावेदारों का समीकरण ही बदल गया। सीटों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद जहां कई लोगों को मुंहमांगी मुराद मिली वहीं कई के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन

चुनाव आयोग व निदेशालय पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के सभी सीटों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति की अनुमति मिलने के बाद डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को आरक्षण सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए तत्काल ब्लॉक कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा कराने और ग्रुप पर फोटो अपलोड कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे तक सभी ब्लॉकों पर सूची चस्पा करा दी गई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने चस्पा करा दी।
जारी सूची के अनुसार ग्राम प्रधान की 800 सीटों में से विभिन्न वर्गों के लिए 484 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। ग्राम प्रधान की चार-चार सीटें अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जन जाति, 38 सीटें अनुसूचित जाति महिला व 69 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद पर 75 व अन्य पिछड़ा वर्ग पर 141 सीटें आरक्षित हुई हैं। 153 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ग्राम प्रधान की 316 सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 993 की तुलना में 608 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 385 सीटें अनारक्षित वर्ग में हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए पांच, अनुसूचित जनजाति के लिए आठ, अनुसूचित जाति महिला के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 88, पिछड़ी महिला के लिए 90 और पिछड़े वर्ग के लिए 173 सीटें आरक्षित हुई हैं। 197 सीटें महिलाओं को दी गई हैं।
जिला पंचायत सदस्य पदों पर 40 की तुलना में 23 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं जबकि 17 सीटें अनारक्षित कोटे में हैं। अनूसूचित जाति की महिला के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए तीन, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए चार, पिछड़ा वर्ग के लिए छह और महिलाओं के लिए आठ सीटें रिजर्व की गई हैं।
खगईजोत व बेलवा सुल्तानजोत को अनुसूचित जाति महिला, पिपरी कोल्हुई, लक्ष्मीनगर व शिवपुरा अनुसूचित जाति, इटईरामपुर, सरायखास, रेहरा बाजार व रतनपुर को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

रामपुर बनघुसरा, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, गौरा बगनहा, टेढ़वा टप्पाबांक व शिवानगर की जिला पंचायत सीटें पिछड़े वर्ग में रखी गई हैं। महुआधनी, मथुरा, गंगापुर बांकी, चौधरीडीह, उतरौला ग्रामीण, मानापार बहेरिया, पटियालाग्रंट व शाहपुर इटई को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed