फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resentment among panchayat assistants due to non-payment of honorarium

Balrampur News: मानदेय न मिलने से पंचायत सहायकों में आक्रोश

Thu, 01 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Resentment among panchayat assistants due to non-payment of honorarium
-बलरामपुर में गैसड़ी के जनकपुर पंचायत भवन में कार्य करती पंचायत सहायक।
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की ऑनलाइन फीडिंग व गांव में ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए तैनात पंचायत सहायक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिले के 794 गांवों में से 200 से अधिक पंचायत सहायकों को पांच-पांच माह का मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है। मानदेय न मिलने से पंचायत सहायकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में सभी सुविधाएं मुहैया हों, इसके लिए शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की तैनाती की गई है। पंचायत सहायकों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने, गोल्डन कार्ड बनाने व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी इन लोगों को नियमित मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई ग्राम पंचायतों में तो 10-10 माह से मानदेय भुगतान बकाया है। आरोप है कि पंचायत सहायक जब पंचायत सचिव से मानदेय के संबंध में बात करते हैं तो वे उनसे अभद्रता करते हुए नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन

कई बार दिया गया ज्ञापन
पंचायत सहायक यूनियन की जिला नेतृत्वकर्ता शिवानी गिरि ने बताया कि 200 से अधिक पंचायत सहायकों को तीन से 10 माह तक का मानदेय नहीं मिला है। गैसड़ी ब्लॉक के पिपरा की पंचायत सहायक रूपाली मिश्र, मझौली के पंचायत सहायक अमित कुमार पासवान का 12 माह, महादेव शिवपुर के पंचायत सहायक करिश्मा गुप्ता का पांच माह, सदर ब्लॉक के खगईजोत की पंचायत सहायक राधिका चौधरी का सात माह, सेवरहा के पंचायत सहायक मोनू जायसवाल का छह माह, दूल्हापुर बल्लीपुर के पंचायत सहायक शिवनंदन सहाय का सात माह, समदा के पंचायत सहायक मोहम्मद मकसूदुल हसन का पांच माह व सिरसिया की गीता देवी का तीन माह का मानदेय बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी गिरि सहित सभी पंचायत सहायकों ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर डीपीआरओ व संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंचायत सहायकों ने आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानदेय भुगतान न हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।


पंचायत सचिव से मांगा जाएगा जवाब
पंचायत सहायकों का मानदेय ग्राम पंचायत निधि से दिया जाता है। इतने पंचायत सहायकों को मानदेय क्यों नहीं मिल रहा है, इस संबंध में संबंधित पंचायत सचिव से जवाब मांगा जाएगा। जल्द ही पंचायत सहायकों को मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
- नीलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed