फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Report of deployment of officers and Employees

विभागाध्यक्षों से अफसरों व कर्मियों के तैनाती की रिपोर्ट तलब

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Report of deployment of officers and Employees
बलरामपुर। जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से 29 जून तक डीएम कृष्णा करुणेश ने अफसरों व कर्मियों के तैनाती की रिपोर्ट तलब की है। अफसरों व कर्मियों के पटलों की 30 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया हर हाल में पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी विभागों में नियमानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। शासन के निर्देश पर सभी विभागों को स्थानांतरण नीति संबंधी सूचना भेज दी गई है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जिन अफसरों व कर्मियों का स्थानांतरण किया जाना अधिकार क्षेत्र में नहीं है और शासनादेश के अनुसार उनकी कार्य अवधि एक पटल अथवा एक जनपद में पूरी हो गई है तो इसकी सूचना संबंधित विभागाध्यक्ष को उपलब्ध कराना होगा। संपूर्ण प्रक्रियाएं 30 जून तक पूरी कर प्रमाण पत्र शासन को भी भेजना होगा। पटल पर कार्य करने वाले सहायकों का भी समय अवधि पूरी होने पर बदले जाएंगे। सभी विभागध्यक्षों को डीएम कार्यालय में 29 जून तक रिपोर्ट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed