फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Religious places will open from today

साफ सफाई कराकर धार्मिक स्थलों को कराया गया सैनिटाइज

Sun, 07 Jun 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Religious places will open from today
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से बंद धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी में नगर पालिका प्रशासन जुट गया है। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को साफ-सफाई कराकर सभी धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा ने श्रद्धालुओं और अकीदतमंदों से पूजा व इबादत के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली एवं ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने स्वयं मौजूद रहकर गायत्री मंदिर, झारखंडी मंदिर, हनुमानगढ़ी, लक्ष्मी नरायन मंदिर, बड़की बहिनी मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी मस्जिद, इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद, कालिया मस्जिद, नौशहरा मस्जिद सहित नगर के सभी मंदिर व मस्जिदों के साथ-साथ गुरुद्वारा व चर्च के आसपास सफाई कराकर सैनिटाइज भी कराया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया है। धार्मिक स्थल खुलने से पहले उन्हें सैनिटाइज कराकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने का प्रयास पालिका द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपील की है कि श्रद्धालु व अकीदतमंद धार्मिक स्थल में जाने से पहले अपने आप को सैनिटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार ही पूजा व इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed