{"_id":"6995f54cc40f051d0f00c63d","slug":"ravi-shankar-das-and-baba-fakir-emerged-as-winners-balrampur-news-c-99-1-brp1010-143035-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रवि शंकर दास और बाबा फकीर बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रवि शंकर दास और बाबा फकीर बने विजेता
विज्ञापन
-बलरामपुर के पचपेड़वा में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान ।-संवाद
गैसड़ी। पचपेड़वा की पुरानी बाजार स्थित सीक्रेट हार्ट स्कूल के पास मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। दो दिवसीय दंगल में हरियाणा, जम्मू, सहारनपुर, दिल्ली, इटावा और पंजाब से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल के चैंपियन का खिताब अयोध्या के बाबा रविशंकर दास और कलियर शरीफ के बाबा फकीर ने अपने नाम किया।
दूसरे दिन की पहली कुश्ती कानपुर के मानसिंह पहलवान और गोरखपुर के गोविंद पहलवान के बीच हुई, जिसमें गोविंद ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती पटना के मंगल पांडेय और मध्यप्रदेश के काली घटा पहलवान के बीच हुई, जिसमें मंगल पांडेय विजयी रहे। इसके बाद पंजाब के मोनू पहलवान और कलियर शरीफ के राॅकी पहलवान के बीच मुकाबले में राॅकी विजेता रहे। हस्तिनापुर के बल्लू बलराम पहलवान और मोहम्मद वकार के बीच मुकाबले में वकार ने शानदार दांव लगाकर बल्लू को चित कर दिया।
सबसे ज्यादा रोमांच तब देखने को मिला, जब अयोध्या के बाबा रवि शंकर दास और हरियाणा के काला बच्चा पहलवान आमने-सामने आए। इस मुकाबले में बाबा रवि शंकर दास ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद कलियर शरीफ के बाबा फकीर और हस्तिनापुर के टाइगर पहलवान के बीच हुए मुकाबले में बाबा फकीर विजयी रहे। दिन का निर्णायक मुकाबला बाबा रवि शंकर दास और पंजाब के मोनू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें बाबा रवि शंकर दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। महिला वर्ग में मुकाबले में आगरा की सौम्या ने दिल्ली की नेहा को धूल चटाई। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मंजूर खान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. इश्तियाक तथा वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजक दंगल अध्यक्ष जुबेर अहमद, प्रबंधक इश्हाक खां तथा संरक्षक मेराज अहमद खान मौजूद रहे। आयोजन में मुश्ताक खान, रहमतुल्ला खान, पुरुषोत्तम साहू, नसीम सिद्दीकी, शोएब अंसारी, कमलेश यादव, गुड्डू और असगर अली का विशेष सहयोग रहा। संचालन सुहेल सिद्दीकी ने किया।