फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ration cards of 8,884 ineligible people cancelled

Balrampur News: 8,884 अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त

Tue, 17 Sep 2024 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ration cards of 8,884 ineligible people cancelled
बलरामपुर। अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड से खाद्यान्न लेने वाले 8,884 आयकरदाता व बड़े किसानों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। साधन संपन्न लोग कई सालों से गरीबों का राशन डकार रहे थे। बीते माह पूर्ति विभाग के सत्यापन में यह खुलासा हुआ है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में 8,884 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


कई वर्षों से गरीबों को मिलने वाला राशन अपात्र ले रहे थे। शासन स्तर पर फैमिली आईडी व आधार कार्ड के सत्यापन से विभिन्न विभागों के डेटा बेस को आपस में मिलान करने के बाद यह खुलासा हुआ। इसके बाद पूर्ति विभाग ने सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद पता चला कि मंडल के चारों जिलों में बड़े पैमाने पर अपात्र गरीबों का राशन डकार रहे थे। पूर्ति विभाग ने अब ऐसे अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक 8,884 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। इनमें आयकर दाता, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि स्वामित्व वाले किसान तथा निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी के पति शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन


फैक्ट फाइल-
निरस्त राशन कार्ड
जिला-आयकर दाता-बड़े किसान-निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी के पति

गोंडा-537-41-30
बलरामपुर-2387-627-30
बहराइच-2249-1862-75
श्रावस्ती-867-174-5


जिला-कुल राशन कार्ड
गोंडा-6,00,237
बलरामपुर-3,53,812
बहराइच-6,90,693
श्रावस्ती-2,07,601

आगे भी जारी रहेगा सत्यापन
शासन से सूची मिली है। उसी के आधार पर आयकरदाता, बड़े किसान व निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी के पति के राशन कार्डों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। आगे भी सत्यापन चलता रहेगा। - निर्मलेंदु कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed