फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rapti river is flowing 19cm above danger mark

खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर ठहरी राप्ती, तटवर्ती गांवों में बढ़ रहा पानी

Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
rapti river is flowing 19cm above danger mark
बलरामपुर। रविवार को राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर ठहर गया है। नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। कई गांवों के जलमग्न होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने 60 नाव मंगाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजा है। एसडीआरएफ व जल पीएसी जिले में कैंप कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 19 सेमी ऊपर 104.810 मीटर पर ठहरा हुआ है। नदी के तटवर्ती गांवों जबदहा-जबदही, लालपुर फगुइया, गोसाईपुरवा, सेमरहना, रामनगर व बेलहा आदि गांवों के पास कटान कर रही है। उतरौला तहसील क्षेत्र के मनियारिया, मंझारी, केरावगढ़, लखमां बारम, मटियारियाकर्मा, लालाजोत, फत्तेजोत, पचौथा व बसंतलालडीह सहित दर्जनों गांवों की तरफ बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बसंतलालडीह जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी चलने लगा है। दतरंगवा डिप पर बाढ़ का पानी आने से गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग पर आवागमन ठप है। बेलहा गांव के पास गौरा चौराहा जाने वाली सड़क को कटने से बचाने के लिए बांस का जाल बनाकर बालू भरी बोरियां डाली जा रही है। राजघाट ककरा गांव के पास बांध को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कई गांवों में किसानों के धान की नर्सरी व खेतों में लगी धान व दलहनी फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही है निगरानी
जिले में कुल 31 बाढ़ चौकियां तथा 18 बाढ़ राहत केंद्र बनाकर इन पर कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अयोध्या से 60 नाव मंगाकर तीन तहसीलों के प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। एसडीआरएफ तथा जल पीएसी की टीम जिले में मौजूद है। हालात की कड़ी निगरानी की जा रही है। लाइफ जैकेट, सर्च लाइट, रिंग पाइप व रस्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।
- कृष्णा करूणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed