फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapid response team will get the resistant families vaccinated

प्रतिरोधी परिवारों को टीका लगवायेगी रैपिड रिस्पांस टीम

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rapid response team will get the resistant families vaccinated
बलरामपुर। तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया गया। प्रतिरोधी परिवारों को टीका लगवाने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एसडीएम ने खुद गांव में जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मंगलेश दूबे ने कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही नवजात शिशुओं को लगने वाले टीकों की समीक्षा की। ब्लॉक मोबिलाइजर कोआर्डीनेटर गैसड़ी धीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक के पटोहा, सिसहना, जहदरिया एवं गोसाइडीह गांव में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज ही नही लिया है। यह लोग टीका लगवाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मना करने वाले परिवारों को टीका लगवाने के लिए वह स्वयं रैपिड रिस्पांस टीम के साथ गांव में जाएंगे। लोगों को टीके का फायदा बताते हुए टीका लगवाने के लिए राजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2022 से चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि नवजात शिशुओं को समयानुसार सभी टीके लगाए जायें।
सीएचसी अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के सभी अस्पतालों में नियमित रूप से टीकाकरण का काम किया जाता है। लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे है।

डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी गांव में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है। बैठक में बीएमसी राजेश कुमार कन्नौजिया, सुशील कुमार त्रिपाठी, बीसीपीएम अनिल कुमार, अनुपम पांडेय व अनुपम ओझा सहित तमाम डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed