फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain,Nala

पहाड़ी नाले में आई बाढ़, कई गांव में घुसा पानी

Thu, 21 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
rain,Nala
फोटो-11-बलरामपुर के साहेबनगर डिप पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से कई गांव में पानी घुस गया है। साहेबनगर डिप पर दो फीट तक पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी व तराई क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से खरझार पहाड़ी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी बांध से होकर रामगढ़ मैटहवा व शांतिनगर गांव तक पहुंच गया। महाराजगंज-ललिया मार्ग पर साहेब नगर डिप पर दो फीट तक पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अब्दुल सलाम, डॉ. अवधेश कुमार, हरिराम, पवन कुमार, जीवनलाल, कुन्ने आदि ने बताया पहाड़ी खरझार नाले की बाढ़ का पानी गांव में भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामगढ़ मैटहवा, शांतिनगर, हरिहरनगर, अमरहवा, विजयडीह, जगरामपुरवा व सहबीनिया में भी बाढ़ का पानी आने लगा है। एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में लेखपाल को भेजकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed