फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rain gave relief from heat, storm brought trouble

Balrampur News: बारिश ने गर्मी से दी राहत, आंधी लाई आफत

Wed, 05 Jun 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain gave relief from heat, storm brought trouble
बलरामपुर के कौवापुर-महराजगंज तराई मार्ग पर आंधी के बीच गिरा पेड़।
बलरामपुर। तेज आंधी के साथ मंगलवार सुबह आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है। हालांकि इस दौरान लोगों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा। बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से कई गांवों में घंटो बिजली गुल रही। सड़कों पर जलभराव के चलते आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। यही नहीं सुबह से ही बिजली गुल होने से लोग को पेयजल संकट से भी जूझे।
विज्ञापन

सुबह-सुबह ही धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। भगवतीगंज में पोल व तार टूटने के कारण आधे शहर की बिजली सुबह पांच बजे से लेकर 11 बजे तक गुल रही। भगवतीगंज बाजार के साथ मोहल्ला नौशहरा, चिकनी, अलीजानपुरवा, अंधियारी बाग व गोविंदबाग आदि मोहल्लो में मोटर न चलने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। अन्य मोहल्लों में भी तीन से चार घंटे तक बिजली गायब रही। रेहरा बाजार में विशुनपुर खरहना के हनुमानपुरवा में 11 हजार लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण विद्युत पोल टूट गया। जिससे निशापुरवा, हनुमानपुरवा व डड़वा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ आरके यादव ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर में पोल व तार टूटने के कारण करीब 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जेई ललित यादव ने बताया कि मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर में इटई मैदा से आने वाली 33 केवीए लाइन पर कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर तार पर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति दोपहर तीन बजे तक बाधित रही। तेज आंधी के चलते गैसड़ी में विद्युत पोल व तार टूटने से लठावर, सिंहमोहानी, मझौली, सुगांव, पिपरी, जिगनिहवा, महादेव शिवपुर व परसा सहित तमाम गांव में घंटों बिजली गायब रही।

कौवापुर-महराजगंज तराई मुख्य मार्ग पर तेज आंधी व बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा। बारिश के चलते गैसड़ी-बिस्कोहर मार्ग पर जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed