फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rain brings relief from the scorching heat and humidity

Balrampur News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

Wed, 08 Jul 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the scorching heat and humidity
फोटो-41-बलरामपुर में बारिश के बीच छाता लेकर जाता युवक ।-संवाद
बुधवार सुबह हुई बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह आसमान में बादल छाने के बाद हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मौसम सुहावना होने से सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भी बारिश का आनंद लिया। वहीं, बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन


बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बुधवार की बारिश ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का असर केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने राहत महसूस की। खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को तेज धूप से राहत मिली। किसानों का कहना है कि मानसून के साथ हुई यह बारिश धान समेत खरीफ की अन्य फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और बुवाई के कार्य में तेजी आएगी।


आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed