{"_id":"6a44069d5726a299080f8abc","slug":"rain-brings-new-hope-for-farming-waterlogging-and-power-crisis-pose-challenges-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150860-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश से खेती-किसानी को नई उम्मीद, जलभराव व बिजली संकट बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश से खेती-किसानी को नई उम्मीद, जलभराव व बिजली संकट बनी चुनौती
विज्ञापन
महराजगंज तराई में बारिश के बाद धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करते किसान। संवाद
बलरामपुर। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में बदलाव तो आया है, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी सामने आई हैं। एक ओर बारिश ने किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान ला दी है, वहीं दूसरी ओर जलभराव, कीचड़, फिसलन और बिजली संकट ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
सादुल्लाहनगर क्षेत्र में किसान परिवार सुबह से ही खेतों में धान की रोपाई में जुटे रहे। किसान रामलाल, नंदकिशोर, बृजेश और उदयभान ने बताया कि बारिश के अभाव में खेतों की तैयारी रुक गई थी, लेकिन अब पर्याप्त नमी मिलने से रोपाई का काम तेज हो गया है।
हरैया सतघरवा क्षेत्र में मध्यम बारिश ने सूख रही गन्ने की फसल और धान की नर्सरी को बड़ी राहत दी है। किसान रविंद्र नाथ, मंसाराम, सियाराम वर्मा, सदाबृक्ष, छेदीराम और रामनरेश यादव ने बताया कि यह इलाका हार्ड एरिया होने के कारण यहां बोरिंग की सुविधा सीमित है और तालाब-नाले भी सूख चुके थे। ऐसे में यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। हालांकि, पिपरहवा तिराहे पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेहरा बाजार क्षेत्र के किसान रामनिवास, शब्बीर, शफीक और जयराम ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल को पर्याप्त पानी मिल गया है और इससे उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।
बारिश का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के मुझहना स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित हुई। विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन तक जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।
फिसलन भरी सड़क पर बाइक हादसा, हेलमेट ने बचाई जान
गौरा चौराहा। लगातार बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह जमुवरिया गांव निवासी अजीज अहमद (25) मोटरसाइकिल से भोजपुर चौराहा यूरिया लेने जा रहे थे। कल्लूडीह गांव के पास आरसीसी सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अजीज अहमद के हाथ-पैर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद कल्लूडीह निवासी हसन मोहम्मद ने उन्हें उठाकर भोजपुर चौराहे पर प्राथमिक उपचार दिलाया और परिजनों को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि हेलमेट पहने होने से उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई।
कई क्षेत्रों में बिजली संकट, लोग परेशान
गैसड़ी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 और 14 में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। उमस भरे मौसम में लोग लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर ठीक कर जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। पेहर बाजार में बिजली व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार रात तक ग्रामीणों को केवल चार घंटे ही बिजली मिल सकी। इसी तरह जरवा, पचपेड़वा, तुलसीपुर और उतरौला क्षेत्रों के करीब 60 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीणों के अनुसार दिन-रात मिलाकर केवल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ललिया क्षेत्र के 10 गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं।