फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain

भारी बारिश के कारण पहले दिन नहीं खुले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के ताले

Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
rain
फोटो-12- बलरामपुर के शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र में मंगलवार को बंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय का गेट । (सं - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के खोलने का सरकारी आदेश पहले दिन मंगलवार को परवान नहीं चढ़ सका है। भोर पहर से दोपहर तक हो रही भारी बारिश के कारण तमाम विद्यालयों में रेनीडे का अवकाश घोषित कर दिया। कुछ स्कूल खुले भी तो उनमें पठन-पाठन का काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

विदित हो कि कोरोना महामारी के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल कोविड प्रोटोकाल के तहत खोलने का निर्देश दिया था। विद्यालयों के खोलने की तैयारी भी सरकार तथा प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने की थी। भोर पहर से ही शुरु हुई भारी बारिश के कारण पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में पठन-पाठन का काम नहीं शुरू हुआ। नगर स्थित कई प्राइवेट विद्यालयों में अभिभावकों को रेनीडे अवकाश की सूचना भेज दी।
विज्ञापन

ग्राम अंचलों में कई विद्यालय बारिश के चलते बंद नजर आए। कुछ स्कूल खुले तो उनमें एक-दो बच्चे ही पहुंचे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामचंद्र ने बताया कि स्कूल टाइम के समय भारी बारिश होने पर रेनीडे का अवकाश घोषित किया जाता है। जिन क्षेत्रों में बारिश न होने पर भी स्कूल बंद मिले उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed