फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Railway station is being decorated for the devotees of Devipatan Dham

Balrampur News: देवीपाटन धाम के श्रद्धालुओं के लिए सज रहा रेलवे स्टेशन

Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Railway station is being decorated for the devotees of Devipatan Dham
तुलसीपुर (बलरामपुर)। देवीपाटन धाम से होने वाले जुड़ाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण व विस्तार का कार्य अब तेजी पकड़ने लगा है। इन कार्य के पूरा हो जाने से स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने ,आराम करने, पीने का पानी, पार्किंग, पानी के निकास सहित अन्य तमाम सुविधाएं मुहैया होगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है। देवीपाटन मंदिर से सीधा जुड़ाव होने के कारण तुलसीपुर रेलवे स्टेशन एक विशेष स्थान रखता है।
विज्ञापन


योजना के तहत वातानुकूलित प्रतीक्षालय जनरल प्रतीक्षालय सहित कुल तीन प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक का टिन शेड 80 मीटर व प्लेटफार्म नंबर दो का टिन शेड 64 मीटर बढ़ाया जा रहा है। स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं को हाईटेक बनाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर लूप प्रखण्ड पर स्थित तुलसीपुर स्टेशन पर नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के साथ ही स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य कर प्लेटफार्म सरफेस को भी अपग्रेड कर पूरे स्टेशन परिसर को उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर की सुविधायुक्त भी बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



- गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर लूप रेलखंड पर स्थित तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 2500 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए पांच जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन तथा तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा प्राप्त है। तुलसीपुर स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एचजी- पांच, ब्राड गेज लाइन का हाल्ट स्टेशन है। इसका सीधा जुड़ाव देश के 51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन पीठ से है। इस कारण यहां देश-विदेश से दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्लेटफॉर्म निर्माण व सौन्दर्यीकरण का कार्य कर रहे अरुण कुमार मेहता बिट्टू व रंजन गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक व दो के टिन शेड के नीचे ग्रेनाइट लगाया जाएगा। नई पार्किंग बनाई जा रही है। प्लेटफॉर्म के बाहर से सीढ़ी बनाई जाएगी।

वाणिज्य अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि रेलवे स्टेशन के कायाकल्प से जुड़ा कार्य हो रहा है। अब तक 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही अन्य कार्य भी पूरे हो जाएंगे। इससे स्टेशन आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed