फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Question papers delivered in 1825 council schools

Balrampur News: 1825 परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

Sun, 15 Mar 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Question papers delivered in 1825 council schools
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। जिले के 1825 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 2.10 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने शुभम शुक्ल ने बताया कि 1165 प्राथमिक, 387 कंपोजिट, 263 उच्च प्राथमिक एवं 11 केजीबीवी सहित कुल 1825 परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। सभी विद्यालयों को समय सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखते हुए छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed