फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Quarantine centers will be monitored from control room

कंट्रोल रूम से होगी क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी 16-37-18

Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Quarantine centers will be monitored from control room
बलरामपुर। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी कराई जाएगी। यहां से जिले के करीब एक हजार क्वारंटीन सेंटरों की समस्याओं का ब्योरा रोजाना जुटाया जाएगा। विकास भवन का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। तीन शिफ्ट में तैनात आठ कार्मिकों पर कंट्रोल रूम प्रभारी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अमनदीप डुली ने शुक्रवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वालों को जिले के करीब एक हजार क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है। सभी सेंटरों पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित कराने व शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के लिए विकास भवन के प्रथम तल पर कमरा नंबर 17 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित करा दिया गया है। 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्ट में दो-दो कार्मिकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी अपर संख्या अधिकारी पीआर सिंह के मोबाइल नंबर 8299095019, प्रथम शिफ्ट में सुबह 10 से सायं छह बजे तक तैनात कार्मिक देवी शरण के मोबाइल नंबर 9455907257 व बृजेश बहादुर सिंह के मोबाइल नंबर 9670410110, दूसरे शिफ्ट में सायं छह से रात्रि दो बजे तक तैनात कार्मिक विवेक श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9839462125 व अभिषेक के मोबाइल नंबर 8052780043 और तीसरे शिफ्ट में रात्रि दो बजे से सुबह 10 बजे तक रोहन रावत के मोबाइल नंबर 8948119716 व सईद अहमद के मोबाइल नंबर 9044080830 पर फोन करके क्वारंटीन सेंटरों की समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed