{"_id":"6a2c4174a912e9dcb90f355f","slug":"python-found-in-house-rescued-and-released-into-the-forest-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149883-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मकान में निकला अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मकान में निकला अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-लठावर मोहल्ले में एक मकान के भीतर निकला अजगर।-स्रोत: ग्रामीण
गैसड़ी। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर-9 लठावर मोहल्ले में एक मकान के भीतर अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-9 निवासी बनारसी लाल सोनी के घर की दीवार के छेद में शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने अजगर को बैठे देखा। अजगर दिखाई देते ही घर के सदस्य दहशत में आ गए और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। समाजसेवी बृजेश ने इसकी सूचना कोतवाली गैसड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सुदीप कुमार और शुभम कुमार ने वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही यूनिट रेंज तुलसीपुर से वन दरोगा ज्वाला प्रसाद उपाध्याय व वाचर किस्मत अली मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम अजगर को साथ ले गई और उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। संवाद