फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PWD workers did pen strike

Balrampur News: पीडब्लूडी कर्मियों ने किया कलम बंद हड़ताल

Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
PWD workers did pen strike
बलरामपुर के अ​धिशासी अ​भियंता कार्यालय लोक निर्माण के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के आह्वान पर पीडब्लूडी के कर्मचारी मंगलवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। विभागीय उच्चाधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कर्मचारियों ने प्रांतीय खंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद शर्मा ने कहा कि खंडीय सहायकों पर बेवजह दबाव बनाने के लिए उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। स्थानांतरण नीति 2023-24 के संबंध में अनावश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पूरे प्रदेश में स्थानांतरण सत्र का मजाक बनाया जा रहा है। बिना किसी ठोस कारण के ही खंड सहायकों का स्थानांतरण कर उनपर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री मोहम्मद शफीक ने कहा कि विभागीय उच्चाधिकारियों की मनमानी व हठधर्मिता के खिलाफ प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कलम बंद हड़ताल किया जा रहा है। खंड सहायकों के उत्पीड़न को लेकर 28 जून को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय व 30 जून को प्रमुख अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दबीर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राजेश सिंह, पूनम कश्यप, इसरार अहमद, अविनाश राय, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, संतोष कुमार यादव, राम सरन यादव, संतोष कुमार ओझा, आशीष कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed