{"_id":"6543ec9c558a671c0e018ff8","slug":"pushya-nakshatra-today-market-ready-for-shopping-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4180-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुष्य नक्षत्र आज, खरीदारी के लिए बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुष्य नक्षत्र आज, खरीदारी के लिए बाजार तैयार
Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ज्योतिष शास्त्र में खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र पर खरीदारों को लुभाने के लिए बाजार सज धज कर तैयार हो रहे हैं। 4 व 5 नवंबर को पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को मांगलिक कार्यों के साथ ही किसी भी तरह की खरीदारी के लिए काफी अच्छा व शुभ माना जाता है। धार्मिक तौर पर इस नक्षत्र को इतना शुभ माना जाता है कि इसमें शादी-विवाह को छोड़कर बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।
खरीदारी, निवेश और बड़े व्यापारिक लेन-देन के लिए इस नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। इस बार धनतरेस से पहले चार व पांच नवंबर की सुबह तक पुष्य नक्षत्र का शुभ योग रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों के साथ ही शोरूम को बेहद आकर्षक ढंग से सजा संवार कर तैयार किया जा रहा है। इस दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में खरीदारी पर बंपर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
शोरूम संचालकों ने चार नवंबर को पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र में बड़े पैमाने पर वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद जताई है। गोंडा रोड हीरो बाइक शो रूम के मालिक लईक ने बताया कारोबार अच्छा चल रहा है। पुष्य नक्षत्र पर वाहनों की खरीद के लिए काफी बुकिंग हो रही हैं। 90 हजार से लेकर करीब दो लाख रुपये तक की कई स्कूटी और बाइकों की बुकिंग खरीदार करा चुके हैं।
विज्ञापन
चौक बाजार स्थित अर्जुन ज्वैलरी दुकान के संचालक राजा गुप्ता ने बताया कि हर वर्ग की पसंद के गहने उपलब्ध हैं। खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र की विशेष मान्यता है। इसके लिए बुकिंग हो गईं हैं। गोल्ड के रिंग सेट की शुरुआत 20 हजार रुपये से है। इसी तरह मोहित ने बताया कि सिल्वर की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी दो हजार से लेकर 40 हजार रुपये में उपलब्ध है जो खरीदारों को काफी पसंद आ रहे हैं।