{"_id":"60e738578ebc3ee2215b5776","slug":"pulia-balrampur-news-lko5860685117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरैया-महराजगंज मार्ग का पुल निर्माण बंद होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरैया-महराजगंज मार्ग का पुल निर्माण बंद होने से आक्रोश
विज्ञापन
महराजगुज तराई (बलरामपुर)। हरैया-महराजगंज कौवापुर मार्ग का पुल निर्माण बंद होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। पुल निर्माण न होने से क्षेत्र के 100 गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय कभी भी मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्रवासी बंटू सिंह, राकेश, विजय सिंह, नंद कुमार, नदीम सिद्दीकी व अब्दुल्ला आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से एक साल पहले हरैया-महराजगंज कौवापुर मार्ग पर पुल निर्माण शुरु कराया गया था। कुछ दूरी तक लोहे का जाल बनाकर पुल निर्माण बंद कर दिया गया है। पुल निर्माण कराने के लिए कार्यदाई संस्था को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कार्यदाई संस्था की तरफ से पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।
पुल निर्माण न होने से हरैया-महराजगंज कौवापुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो सकता है। एक साल से पुल निर्माण का कार्य बंद पड़ा है। पुल के स्थान पर लोगों को बगल में बने कच्चे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने डीएम से तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र पुल निर्माण शुरू न होने पर क्षेत्र के लोगों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। क्षेत्रवासियों की समस्या का संज्ञान में लेते हुए डीएम श्रुति ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन को तत्काल पुल निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया है। पुल निर्माण में हीलाहवाली पाए जाने पर डीएम ने एक्सईएन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। संवाद