फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Public representatives should be accountable for public facilities

Balrampur News: जन सुविधाओं के प्रति जवाबदेह बनें जनप्रतिनिधि

Fri, 28 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Public representatives should be accountable for public facilities
बलरामपुर। शहर की सरकार चुनने के लिए हर कोई तैयारी कर रहा है। हर किसी के अपने मुद्दे हैं, समस्याएं हैं और साथ में निदान भी। अमर उजाला ने शुक्रवार को जागो वोटर जागो की मुहिम के तहत धर्मशाला में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने एकमत से साफ कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि होना चाहिए, जो जनता की सुविधाओं के प्रति जवाबदेह हो। शहर के विकास को लेकर उसके पास अपनी सोच हो।
विज्ञापन



चार मई को होने वाले नगर निकाय के मतदान में बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 15 व सभासद पद के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं ने भी अपना एजेंडा तय कर रखा है। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। समस्याओं को गिनाया और समाधान की भी राह दिखाई।
विज्ञापन






मतदान का लिया संकल्प
चार मई को होने वाले नगर निकाय के चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प महिलाओं ने लिया है। महिलाओं का कहना है कि वह खुद मतदान करने के साथ ही अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर नीलम, शबाना, भाना देवी, अनीता, दीपिका सिंह, माधुरी तिवारी, गुड़िया देवी, फामिदा बेगम, फरीदा खातून व सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन







स्वच्छता को लेकर हो समुचित प्रबंध
शहर में सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। न तो नियमित तौर पर सफाई होती है और न ही कूड़े का निस्तारण। यही नहीं, नालियों की सफाई न होने के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। स्वच्छता को लेकर समुचित प्रबंध होना चाहिए।
- नासरीन फातिमा, अंधियारी बाग








जल निकासी की समस्या का समाधान जरूरी
बलरामपुर जिला मुख्यालय है लेकिन, यहां पर जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। नालों पर अवैध कब्जे होने से गंदा पानी नहीं निकल रहा है। इससे बारिश के समय घरों में पानी घुस जााता है। ऐसे में जल निकासी की समस्या का समाधान आवश्यक है।
- अलीमुन्निशां, अंधियारी बाग






पानी की व्यवस्था को लेकर हो प्रयास
सफाई के साथ ही पेयजल संकट से हर कोई परेशान है। कहीं पर साफ पानी नहीं आ रहा है तो कहीं पर हैंडपंप खराब हैं। बस स्टेशन हो या चौराहे, कहीं भी पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इसको लेकर प्रयास किया जाना चाहिए।
- नीलम, गोविंदबाग






बदहाल सड़कें दुरुस्त कराई जाएं
बहराइच रोड से बस स्टेशन होते हुए अगर आप माया होटल को जा रहे हैं तो आपको सड़कों की हालत का अंदाजा लग जाएगा। कई मोहल्लों में सीवर लाइन के लिए पाइप डालने के चक्कर में सड़क की खोदाई कर दी गई, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में सड़कों का निर्माण कराया जाना चाहिए।

- मंजू गुप्ता, बस स्टेशन वार्ड





जनप्रतिनिधि की जनता के बीच हो उपलब्धता
जनप्रतिनिधि की जनता के बीच अनुपलब्धता के कारण ही समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। चुनाव से कुछ दिन पहले नेता घर-घर तो पहुंचते हैं लेकिन, चुनाव के बाद गलियों को भूल जाते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जनता के बीच उपलब्धता होनी चाहिए।
- पुष्पा देवी, अचलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed