फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Public representatives expressed displeasure over the electricity problem

Balrampur News: जनप्रतिनिधियों ने बिजली समस्या को लेकर जताई नाराजगी

Tue, 25 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Public representatives expressed displeasure over the electricity problem
बलरामपुर। विकास भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में फीडबैक लिया और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने बिजली कनेक्शन से संबंधित गड़बड़ियों को दूर करने का मुद्दा उठाया, यह सवाल किया कि जब अधिक संख्या में लोगों ने आवेदन किया है तो उन्हें कम कनेक्शन क्यों दिए गए। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने अपने क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में लगातार गड़बड़ी की ओर ध्यान आकर्षित किया और विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए अब तक किए गए प्रयासों का ब्यौरा मांगा। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने अपने क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा और इसे शीघ्र ठीक करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र गोंडा, एमपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि जनपद में बिजली की आपूर्ति और समस्याओं के समाधान के लिए एक रणनीति तैयार की गई है, जिससे गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एक्सईएन बलरामपुर प्रेमचंद और तुलसीपुर आरएस मौर्य ने भी अपनी-अपनी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में उप खंडीय अधिकारी वीरेंद्र यादव, प्रेमचंद, नईमुद्दीन, अब्दुल अजीज, जयप्रकाश पाल, अमित कुमार चौधरी, अनीश पांडेय, रामसागर, अवधेश कुमार, प्रियदर्शी तिवारी और साजिद अहमद उर्फ गुड्डू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed