{"_id":"61bb84588d0af574bb4ee4c4","slug":"protest-balrampur-news-lko609267379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में घटना के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता अजय कुमार मिश्र को गृह राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की गई है। इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई न होनेे पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर गृृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष कुमार मिश्र ने गाड़ी चढ़ाकर नृशंस हत्या कर दी थी।
दो दिन पहले एसआईटी ने जो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है उसमें साजिशन हत्या की बात कही गई है। इस घटना के मुुख्य आरोपी के पिता गृह राज्यमंत्री होने के कारण अपने पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर सकते हैं। मृृतक किसानों के परिजनों को सही न्याय मिल सके इसके लिए जरूरी है कि अजय कुमार मिश्र को गृह राज्यमंत्री के पद से तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चंद्र शेखर मिश्र, जिला महासचिव विनय कुमार मिश्र, डा. प्रतीक मिश्रा, डा. हामिद खलीउल्लाह, श्रीपति शुक्ला, देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।