फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   protest

अभिभावकों ने स्कूल के सामने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
protest
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवारी खेरा के भवन से गुजर रही 11 हजार हाईटेंशन तार न हटाए जाने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। इन लोगों ने स्कूल के सामने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक व डीएम को शिकायती पत्र भेजकर स्कूल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक आरती, गायत्री, सुनीता, मझिला, साकरुननिशा, खेमराज, हसीना, मित्रसेन, आज्ञाराम, मुन्नालाल, संचित, राज कुमार, जाकिर व बिल्लू ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उतरौला क्षेत्र में करीब दो माह पहले एक स्कूल में हाईटेंशन तार गिरने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

प्रदेश के सीएम ने जिले के सभी स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटाने का निर्देश दिया था। सीएम के निर्देश की जिले में धज्जियां उड़ाई जा रही है। दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार नहीं हटाया गया है जिसका जीता जागता उदाहरण शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय देवारी खेरा का भवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के भवन से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है। बिजली की लाइन जर्जर होने के चलते कभी हादसा हो सकता है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। इन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक व डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। हेडमास्टर रमेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।

बीईओ अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के सभी स्कूलों की सूची बिजली अधिकारियों को हाईटेंशन तार हटाने के लिए भेजी गई थी लेकिन अभी तक तार नहीं हटाए जा सके है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed