फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   protest

हिन्दू संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
protest
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे हिन्दू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिन्दुओं की हत्या को लेकर हिन्दू संगठनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया है। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जघन्य घटना की निंदा करते हुए आक्रोश जताया है। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में मौजूद अफसर को सौंपा। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष सुबीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम कृष्ण सिंह लड्डू, बजरंग दल के विभाग संयोजक अजय कुुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजन जायसवाल, नगर सह मंत्री विवेक कुमार, जिला सह मंत्री चंदन कसेरा, रविकांत वैश्य, सौरभ श्रीवास्तव व आकाश कुमार गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 10 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी व आठ वर्षीय बेटे की जघन्य हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

इस घटना से संपूर्ण राष्ट्र का हिन्दू समाज आहत हुआ है। हिन्दू संगठनों की तरफ से पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की एक स्वर से मांग की गई। हत्याकांड की सीबीआई जांच कराकर हत्यारों को मृत्युदंड दिए जाने, एनआरसी के तहत बंग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को बाहर निकालने, नागरिकता बिल में संशोधन कर बंगलादेश से प्रताड़ित होकर आए हिन्दुओं को देश की नागरिकता में शामिल किए जाने और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में चंदन कुमार, मयंक जायसवाल, राहुल जायसवाल, श्याम कश्यप, राहुल, दिनेश वर्मा, प्रदीप कुमार, सुगंध, विशाल पासवान, अशोक, सत्यम, राज कश्यप, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सोमनाथ व रवी वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed