फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Project Umeed will promote family planning

Balrampur News: परिवार नियोजन को बढ़ावा देगी उम्मीद परियोजना

Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Project Umeed will promote family planning
 सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित उम्मीद परियोजना की सक्रिय समिति की बैठक सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में उम्मीद परियोजना के उद्देश्यों व कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि उम्मीद परियोजना का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन व मातृ शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। सीएमओ ने कहा कि जिले में परिवार नियोजन साधनों की पूरक मांग, सकल प्रजनन दर, आधुनिक गर्भनिरोधक प्रसार दर (एमसीपीआर) व बाल विवाह सहित अन्य संकेतकों में अभी और सुधार की आवश्यकता है। इन संकेतकों के सुधार में उम्मीद परियोजना सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी संस्था मोबिउस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से जिले के पांच ब्लॉकों में उम्मीद परियोजना संचालित कर रही है। इसके तहत चयनित स्वास्थ्य इकाइयों में काउंसलिंग काॅर्नर की स्थापना, आशा व एएनएम का प्रशिक्षण एवं उनकी क्षमता वृद्धि के साथ-साथ विभागीय समन्वय से परिवार कल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुणवत्तापरक परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उम्मीद परियोजना के तहत सामाजिक व्यवहार में बदलाव के तहत ‘इतनी भी क्या जल्दी है’ अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, दो बच्चों के बीच अंतर व आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के सही उपयोग की जानकारी लोगों को दी जाएगी। बैनर-पोस्टर व लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। मोबिउस फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि उच्च प्रजनन दर वाले जनपदों में उम्मीद परियोजना का क्रियान्वयन काफी सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed