Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Process for promotion of teachers begins

Balrampur News: शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू

Sat, 28 Nov 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Process for promotion of teachers begins
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में करीब दस वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों की उम्मीद अब पूरी होती दिख रही है। जिले में 2227 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने वरिष्ठता सूची के आधार पर शिक्षकों की काउंसिलिंग और अभिलेखों के सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


एक से पांच दिसंबर तक चार चरणों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बलरामपुर में काउंसिलिंग होगी। लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के लिए इसे बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, पदोन्नति प्रक्रिया में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक और प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठता सूची के क्रमांक के आधार पर अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। पहले चरण में एक दिसंबर को वरिष्ठता सूची में क्रमांक एक से 282 तक शामिल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके बाद तीन दिसंबर को प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक वरिष्ठता क्रमांक एक से 500 तक बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिसंबर को क्रमांक 501 से 1200 तक और पांच दिसंबर को क्रमांक 1201 से 1945 तक के शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। इस तरह पहले चरण में 282 और प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के तीन चरणों में 1945 शिक्षकों को मिलाकर कुल 2227 शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया के दायरे में आएंगे। सभी तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र, शपथपत्र, टीईटी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर), नियुक्ति पत्र, सेवा पुस्तिका, पदोन्नति आदेश और अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश (यदि लागू हो) की प्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी। इसके अलावा विशेष टीईटी-2026 के परीक्षा परिणाम की छायाप्रति, दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेख भी प्रस्तुत करने होंगे।

बीएसए ने बताया कि निर्धारित तिथि और समय पर अभिलेखों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय पर सेवा अभिलेखों के सत्यापन में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर शिक्षक अभिलेखीय जांच के दौरान अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।


अब काउंसिलिंग और अभिलेखों के सत्यापन के बाद पदोन्नति की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि काफी लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका और संध्या सिंह का कहना है कि 10 वर्ष हो गए एक ही पद पर काम करते हुए। अब पदोन्नति हो रही है तो खुशी है। इसी तरह शिक्षकों को उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed