फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Problems were heard in the Samagra Gram Chaupal, meritorious girl students were honored

Balrampur News: समग्र ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, मेधावी छात्राएं सम्मानित

Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Problems were heard in the Samagra Gram Chaupal, meritorious girl students were honored
फोटो-22-बलरामपुर के रेहरा बाजार में आयोजित चौपाल में मौजूद ग्रामीण ।-संवाद
रेहराबाजार। विकास खंड के किशुनपुर ग्रंट पंचायत भवन में समग्र ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान कराया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन




चौपाल में कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 9 की छात्राओं रीना, काजल, लक्ष्मी, चंचल, सुधा, सोनी, क्रांति, सीमा व हेमलता को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छोटी मेज देकर सम्मानित किया गया। चौपाल में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव एवं एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, टीकाकरण, पशुपालन, पेयजल, डिजिटल लाइब्रेरी व स्वयं सहायता समूह समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पांच परिवार रजिस्टर की नकल तथा 50 आधार कार्ड संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुनील वर्मा, सचिव महेश कुमार वर्मा, एडीओ कृषि रणधीर सिंह, एडीओ प्रदीप जैशील, एडीओ रवींद्र मिश्र, राजस्व निरीक्षक राम श्रीवास्तव, लेखपाल मनीष कुमार तथा पशुपालन विभाग से राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई



श्रीदत्तगंज। ब्लॉक के ग्राम चंदापुर में चौपाल की अध्यक्षता डीसी मनरेगा सुशील अग्रहरि ने की। चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल तत्काल उपलब्ध कराई गई तथा किसान सम्मान निधि एवं आयुष्मान भारत योजना से वंचित पात्र लोगों का चयन किया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी एडीओ आरडी सुशील तिवारी, एडीओ कृषि सुशील पटेल, एडीओ एसटी शशिकांत द्विवेदी, जेई एमआई अभिषेक कुमार, पंचायत सचिव विनय कुमार शुक्ला, रोजगार सेवक बशीर खान, पंचायत सहायक सुषमा देवी, ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed