फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   prize

पुष्पा रसोइया ने भोजन बनाने में जीता 3500 का पुरस्कार

Thu, 20 Feb 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
prize
बलरामपुर। रसोइयों की जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में नगर शिक्षा क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज की पुष्पा ने प्रथम स्थान के साथ 3500 रुपये का पुरस्कार जीता है। नगर क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय आदर्श की रसोइया विमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2500 रुपये और प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज बालक की रसोइया पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1500 रुपये का पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल 27 रसोइयों को 250-250 रुपये सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। बेसिक शिक्षा के डीसी एमडीएम फिरोज अहमद खां ने बुधवार को बताया कि नगर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श में 17 फरवरी को रसोइयों की जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता दो चरणों में कराई गई।
विज्ञापन

प्रथम चरण में जिलेभर के 30 रसोइयों से तहरी बनवाई गई। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से रसोइयों को सब्जियां, सोयाबीन, चावल व मसाले आदि का इंतजाम कराया गया। 65 अंकों के स्केल पर निर्णायक समिति ने प्रथम चरण में प्रतिभाग करने वालों में 10 रसोइयों का चयन किया। इन 10 रसोइयों ने द्वितीय चरण में सब्जी, चावल व रोटी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा भोजन बनाने के साथ साफ-सफाई आदि के बारे में परख करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी रसोइयों को 250-250 रुपये यात्रा भत्ता भी दिया गया। निर्णायक मंडल के डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, मलिक मुनव्वर, मनोज तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, अजय प्रताप सिंह, अरुण यादव, मंगलदेव मिश्र, देव कुमार मिश्र, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कांति देवी, कमला रावत, संजीव, कामिनी, शिवकुमारी, रश्मि सिंह, शमशेर चौधरी, आफरीन बानो, सलमा व 10 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भोजन खाकर चयन किया। चयनित रसोइयों को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया व वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल ने चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed