{"_id":"647f76afe395427e180d8ae4","slug":"private-vehicles-take-ride-from-roadways-loss-of-revenue-balrampur-news-c-99-1-brp1003-30-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोडवेज से सवारी उठाते हैं निजी वाहन, राजस्व का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोडवेज से सवारी उठाते हैं निजी वाहन, राजस्व का नुकसान
Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल लाइन स्थित रोडवेज के बाहर दिनभर निजी वाहन चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। निजी वाहन चालक रोडवेज पहुंचने वाले यात्रियों को जबरन अपने वाहन में बैठाते हैं। इसको लेकर अक्सर रोडवेज बस व निजी वाहन संचालकों के बीच विवाद होता है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। बावजूद इसके प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन के पास ही कई निजी बसें व टैक्सियां संचालित हो रही हैं। निजी वाहन चालक रोडवेज आने वाली सवारियाें को पहले ही रोककर अपने वाहन में बैठा लेते हैं। साथ ही बस स्टेशन परिसर से भी सवारियों को ले जाते हैं।
प्रशासन द्वारा सभी निजी सवारी वाहनों को रोडवेज बस स्टेशन से एक किलोमीटर दूर खड़ी किए जाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। सवारी बैठाने के मामले में रोडवेज चालक व परिचालक कई बार विरोध जता चुके हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों की अनदेखी के कारण निजी वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
निजी बस व टैक्सी चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
निजी बस व टैक्सी चालकों को रोडवेज स्टेशन के एक किलोमीटर परिक्षेत्र में सवारी न बैठाने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई रोडवेज के आसपास सवारी बैठाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन का चालान भी कराया जाएगा।
- तरन्नुम, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बलरामपुर डिपो