{"_id":"6404d4ee78e520b97b0fdb44","slug":"principal-suspended-for-burning-school-records-balrampur-news-c-13-1-116990-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्कूल के अभिलेख जलाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्कूल के अभिलेख जलाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Sun, 05 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विभागीय अधिकारियों को गलत सूचना देना व बाढ़ में भीगे अभिलेख जलाने सहित अन्य मामलों में अनियमितता मिलने पर सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसापुरैना के प्रधानाध्यापक जानकी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई ग्राम प्रधान पूजा देवी द्वारा की गई शिकायत पर हुई जांच में मिले तथ्यों के आधार पर हुई है।
21 दिसंबर को ग्राम प्रधान ने डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को शिकायती पत्र दिया था। इसमें प्रधानाध्यापक पर एमडीएम संचालन, विद्यालय के बजट व भवन की नीलामी में अनियमितता करने का आरोप लगाया था। डीएम ने बीएसए कल्पना देवी को शिकायत की जांच सौंपी थी।
बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख मांगने पर प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया कि बाढ़ में विद्यालय के अभिलेख भीगकर सड़ गए थे। इसके चलते अभिलेख जला दिए थे। जबकि इससे पहले प्रधानाध्यापक ने 17 दिसंबर को एक स्पष्टीकरण का उत्तर दिया था। उस जवाब में संलग्न फोटो में विद्यालय के अभिलेख धूप में सूखते दिख रहे थे। प्रधानाध्यापक ने पूर्व के जांच अधिकारी पर भी बिना स्कूल में आए जांच रिपोर्ट लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण के जवाब में अलग-अलग तथ्य प्रस्तुत किए। जांच अधिकारी पर भी गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। आठ फरवरी को जारी नोटिस का जवाब अब तक नहीं दिया है। इस आधार पर ग्राम प्रधान की शिकायत व जांच में मिली खामियों के आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार से संबद्ध रखा जाएगा।