फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Primary school children will not sit on the floor, shortage of furniture will be removed

Balrampur News: जमीन पर नहीं बैठेंगे प्राइमरी स्कूलों के बच्चे, दूर होगी फर्नीचर की कमी

Mon, 12 Feb 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Primary school children will not sit on the floor, shortage of furniture will be removed
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय लुधौरी कला में फर्श पर दरी बिछाकर बैठे छात्र-छात्राएं।
बलरामपुर। प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को अब जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। ऑपरेशन कायाकल्प व प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बिजली से अब तक वंचित 131 विद्यालयों को भी रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1,814 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें 1,165 प्राथमिक, 263 उच्च प्राथमिक व 386 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें से 649 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में बच्चों के पढ़ने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है, लेकिन 1,165 स्कूलों में अब तक फर्नीचर उपलब्ध नहीं हैं। इससे करीब डेढ़ लाख बच्चे जमीन पर फर्श व दरी बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अब प्रदेश सरकार ने इन विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प व प्रोजेक्ट अलंकार के तहत फर्नीचर और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, शौचालय, हैंडवॉश यूनिट उपलब्ध कराने, बाउंड्रीवाॅल व जर्जर स्कूलों के मरम्मत आदि का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

131 विद्यालयों में पहुंचेगी बिजली
जिले में 131 विद्यालय ऐसे हैं जिनका अभी तक विद्युतिकरण नहीं किया गया है। जिससे वे बिजली से अछूते हैं। बिजली कनेक्शन न होने से छात्रों को गर्मी के मौसम में बिना पंखे के पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ता है। कई विद्यालयों के कक्षाओं में दिन में भी अंधेरा रहता है। शासन ने अब ऐसे विद्यालयों को रोशन करने का निर्देश दिया है। विद्युतिकरण के बाद सभी में लाइट व पंखे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होंगी छात्रों की समस्या
प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था हो जाने के बाद उन्हें फर्श पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। ऑपरेशन कायाकल्प व प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई जाएंगी।
- कल्पना देवी, बीएसए, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed