फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations to make the hands of 700 daughters yellow

700 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make the hands of 700 daughters yellow
बलरामपुर। जिले में 700 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 11 की जगह अब 14 दिसंबर को कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिसंबर को जिले में दौरे के चलते तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है। प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 700 बेटियों के शानदार ढंग से हाथ पीले कराने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। वैसे तो सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि पहले पांच दिसंबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

शासन ने किन्ही कारणों से पांच दिसंबर की तिथि को स्थगित कर पूरे प्रदेश में 11 दिसंबर को वृहद स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया था लेकिन 11 दिसंबर को जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित होने के चलते अब 14 दिसंबर की तिथि तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को 670 व चारों नगर निकायों के ईओ को 30 जोड़ों की तलाश करने का जिम्मा सौंपा गया है। सदर व हरैया सतघरवा ब्लॉकों के बीडीओ को 80-80, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, तुलसीपुर व गैसड़ी ब्लॉकों के बीडीओ को 72-72, रेहरा बाजार व पचपेड़वा ब्लॉकों के बीडीओ को 75-75 जोड़ा का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के ईओ को 15, नगर पालिका परिषद उतरौला, नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के ईओ को 5-5 जोड़ों का ब्यौरा उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों के बीडीओ व नगर निकायों के ईओ को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 14 दिसंबर को कराने के लिए सूचना मुहैया करा दी गई है।

सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने वालों को संबंधित ब्लॉक व नगर निकाय कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अंत्योदय कार्डधारकों को आय प्रमाण पत्र देने की जरुरत नहीं है। बेटी की 18 वर्ष व बेटे की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र आयु के लिए मान्य होंगे। निराश्रित महिला, वृद्घा व दिव्यांग पेंशन पाने वालों के बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed