फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations to handover 24 projects worth 1.2 billion

225 करोड़ की 24 परियोजनाओं को हैंडओवर कराने की तैयारी

Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations to handover 24 projects worth 1.2 billion
बलरामपुर के इमिलिया कोडर में बन रहे राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण करती सीडीओ रिया केजरीवाल। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में 225 करोड़ की लागत वाली 24 परियोजनाएं संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने की तैयारियां की जा रही हैं। सभी कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के बाकी बचे निर्माण कार्य को पूरा कराने का अंतिम समय निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच पांच सदस्यीय टेक्निकल टीमों से कराई जा रही है। टेक्निकल टीमों की जांच में अव्वल पाए जाने पर संबंधित विभागों को परियोजनाएं समर्पित कर दी जाएंगी। परियोजनाओं के संचालित होने के बाद जिले के 22 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 31 दिसंबर तक 224.61 करोड़ वाली 24 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराकर संबंधित विभागों को हैंडओवर करा दी जाएंगी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण को 55 लाख की लागत वाली गैसड़ी ब्लॉक के छपिया सुखरामपुर में राजकीय उच्चीकृत माध्यमिक विद्यालय व राजकीय निर्माण निगम बहराइच को 12 करोड़ की लागत वाली राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी को हैंडओवर कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जलनिगम को 1.89 करोड़ की लागत वाली जल शक्ति मिशन की गोविन्दपुर ग्राम पंचायत पेजयल योजना को हैंडओवर कराने के लिए तैयार करना है। पैक्सफेड को 1.82 करोड़ की स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी मदरहवा गैसड़ी को हैंडओवर कराना है।
कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज जल निगम संस्था ने 19.74 करोड़ की इमिलिया कोडर के थारु जनजाति संस्कृति संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है। ग्रामीण अभियंत्रण ने शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर विद्यालय तुलसीपुर में 86 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण कराया है।

राजकीय निर्माण निगम ने 6.78 करोड़ की लागत से देवीपाटन मंदिर का विकास कार्य कराया है जिसे पर्यटन विभाग को हैंडओवर करना है। पैक्सफेड ने 1.38 करोड़ में पीएचसी नंदमहरा तुलसीपुर का निर्माण कार्य कराया है। प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के 80 लाख वाली तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज तराई में मल्टीपर्पज सीड स्टोर व डिसेमिनेशन सेंटर, नगर पंचायत तुलसीपुर ने 1.65 करोड़ वाली कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed