{"_id":"607333698ebc3ec44635bf44","slug":"preparations-for-chaitra-navratri-fast-fast-from-tomorrow-balrampur-news-lko5737599199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरु, कल से शुरु होगा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरु, कल से शुरु होगा व्रत
विज्ञापन
बलरामपुर। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। घर व मंदिरों में शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालु अभी से तैयारियों में जुट गए है। पूजा व व्रत के लिए सामान की खरीदारी की जा रही है। मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में एक माह तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
13 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे है। सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। नवरात्र के नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में देवी के इन स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते है।
घरों में धनधान्य और खुशहाली आती है। इसी मान्यता के चलते चैत्र नवरात्र में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ श्रद्धालु व्रत भी रखते है। चैत्र नवरात्र को देखते हुए जिले के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, सोहेलवा स्थित रहिया देवी मंदिर, नगर स्थित झारखंडी मंदिर, समय माता मंदिर, बड़की बहिनी मंदिर, कालीथान, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, पेहर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एवं महुआ इब्राहिम स्थित करिया दुर्गा मंदिर की साफ सफाई के साथ सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
देवीपाटन व बिजलेश्वरी देवी मंदिर में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेटिंग की गई है। यहां पर बारी-बारी से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
नवरात्र को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। चुनरी, नारियल व पूजा सामग्री के साथ व्रत का सामान भी दुकानों में सज गया है। पूजा सामग्री व व्रत का सामान खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
चैत्र नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त बिजलेश्वरी देवी मंदिर, झारखंडी मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर व रहिया देवी मंदिर सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।