फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations are underway to develop the Green Zone and Gaurav Path in the city

Balrampur News: नगर में ग्रीन जोन व गौरव पथ विकसित करने की तैयारी तेज

Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to develop the Green Zone and Gaurav Path in the city
बलरामपुर। नगर में ग्रीन जोन और गौरव पथ विकसित करने की कार्ययोजना पर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता को परखा। कहाकि शहर काे बेहतर ढंग से विकसित करने की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क कार्य नागरिकों की दैनिक सुविधाओं से जुड़ा है, इसलिए गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

बुद्ध पार्क के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को अधिक आकर्षक, स्वच्छ और नागरिकों के अनुकूल विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र को भविष्य में प्रमुख सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सभी आयु वर्ग के लोग बेहतर वातावरण में समय बिता सकें। जिलाधिकारी ने झारखंडी सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सरोवर को आकर्षक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही परिसर में अभी से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed