फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation to build four lane for Maa Pateshwari University with Rs 34.60 crore

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि के लिए 34.60 करोड़ से फोरलेन बनाने की तैयारी

Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Preparation to build four lane for Maa Pateshwari University with Rs 34.60 crore
बलरामपुर। रिंग रोड से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तक फोरलेन का निर्माण कराने पर 34 करोड़ 59 लाख 89 हजार 140 रुपये खर्च किए जाएंगे। 1.75 किलोमीटर लंबाई में 25 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए 3.28 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन किया गया है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों जनपद भ्रमण के दौरान रिंग रोड से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तक 25 मीटर चौड़े फोरलेन का निर्माण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बाद अफसरों ने इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए 1.75 किलोमीटर लंबा फोरलेन का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड राजेश कुमार ने बताया कि 25 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने के लिए 27 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



भूमि खरीद में खर्च होंगे 7.41 करोड़
फोरलेन निर्माण के लिए सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12.50-12.50 मीटर भूमि प्रस्तावित की गई है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव से भूमि का आकलन कराया गया है। फोरलेन की भूमि खरीद में सात करोड़ 41 लाख 17 हजार 140 रुपये खर्च होंगे। भूमि खरीद में पांच करोड़ 71 लाख 98 हजार रुपये, भवन व संपत्तियों पर 97 लाख तीन हजार रुपये एवं पेड़ों को हटाने पर 47 लाख आठ हजार 218 रुपये खर्च किए होंगे। विशुनापुर गांव के 77 किसानों से 15 गाटा में 1.027 हेक्टेयर व कोयलरा गांव के 221 किसानों से 52 गाटा में 2.25 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
यह होगा फायदा
- फोरलेन निर्माण होने से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की खूबसूरती बढ़ेगी। देश-विदेश से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनको पढ़ाने शिक्षकों को भी विश्वविद्यालय तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। आवागमन की सुविधा बेहतर होने से दूरदराज व अन्य जिलों के विद्यार्थी आसानी से आ सकेंगे।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव
फुलवरिया बाईपास से रिंग रोड तक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को फोरलेन से जोड़ने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में सड़क निर्माण कराने के लिए किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। शासन से बजट मिलने के बाद तत्काल काम शुरू करा दिया जाएगा।
पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed