फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   preparation intensified on grasshopper attack

टिड्डी दल के हमलों को लेकर प्रशासन सतर्क

Sat, 23 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
preparation intensified on grasshopper attack
बलरामपुर। टिड्डी दल के हमले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। टिड्डी दल के हमलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को सूचना देने और कीटनाशक विक्रेताओं को किसानों को टिड्डी मारने वाले रासायनिक पदार्थों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। टिड्डी दल से गन्ने व जायद की फसलों के बर्बादी को रोकने का प्रशासनिक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने शनिवार को जिले के किसानों से टिड्डी दल के आने को लेकर सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के क्षेत्रों में टिड्डी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बरती जा रही है। टिड्डी दल हरी फसलों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देती हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बलरामपुर जिले में गन्ने के साथ जायद व सब्जियों की खेती की जा रही है। टिड्डी दल का प्रकोप दिखे तो ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव व कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों के माध्यम से तत्काल सूचना दें। टिड्डी दल के आक्रमण की दिशा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एकत्रित होकर टीन के डिब्बों व थालियों को बजाकर शोर मचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायर के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मौके पर मास्क व सैनिटाइजर का भी प्रयोग करें। किसी भी दशा में टिड्डियों के दल को खेत में न उतरने दें। टिड्डी के प्रकोप को खत्म करने के लिए मैलाथियान व क्लोरपायरिसफास आदि राृायनिक पदार्थों का खेतों में छिड़काव करें और 0522-2732063 पर सूचना दें। सभी दुकानदारों को टिड्डी दल को मारने वाले रासायनिक पदार्थों को किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed