फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation for third party terrestrial verification of 21.76 lakh plants

21.76 लाख पौधों का थर्ड पार्टी स्थलीय सत्यापन कराने की तैयारी

Mon, 06 Jan 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation for third party terrestrial verification of 21.76 lakh plants
बलरामपुर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। पर्यावरण समिति की बैठक में पौधरोपण के माइक्रोप्लान पर चर्चा की गई। एडीएम ने सभी विभागों के अफसरों को अधिक से अधिक पौधरोपण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने कहा कि वर्ष 2020 में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष पौधरोपण स्थल का चयन कर लें। चयनित स्थलों पर वृहद रूप से पौधरोपण कराया जाएगा। सभी विभागीय अफसर पौधों की मांग कर लें जिससे उनको मनरेगा योजना से पौधे उपलब्ध कराए जा सके। जिले में 9 परियोजनाओं पर पर्यावरण क्लीरेंस रिपोर्ट दी जानी है जिसके संबंध में सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। वर्ष 2019 में जिले में 21,76,158 पौधों का थर्ड पार्टी स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारी रोपित किए गए पौधों की जांच पुन: कर लें। एडीएम ने कहा कि सभी विभागों के अफसर यह सुनिश्चित करें कि लगाए गए पौधे सूखने न पाएं। पौधों की सुरक्षा एवं फिनिशिंग के लिए नियमित कार्रवाई करते रहें। पौधरोपण की नियमित मॉनीटरिंग भी करें। बैठक में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह, एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़, डीएसटीओ संजीव कुमार व ईओ नगर पालिका राकेश जायसवाल सहित सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed