फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation for the dismissal of police personnel accused of harassment

Balrampur News: छेड़खानी के आरोपी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की तैयारी

Sun, 30 Nov 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation for the dismissal of police personnel accused of harassment
बलरामपुर। महिला आरक्षी से छेड़खानी के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी हो सकती है। मामले की जांच कर रही विशाखा समिति ने अपनी रिपोर्ट में घटना की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद एडीजी गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन ने आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने विभाग के दीवान व दो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। प्रारंभिक शिकायत के बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद इसे विशाखा समिति को भेजा गया। आठ महीने तक जांच में मामला उलझा रहा। 15 मार्च की घटना 16 नवंबर को सुर्खियों में तब आई जब माई सिटी में खबर छपी। फिर 17 नवंबर को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

मामले में बीते दिनों आरोपी दीवान अमित कुमार समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर कोतवाली देहात में दर्ज हुई है। एफआईआर से पूर्व विशाखा कमेटी ने जांच पूरी की। समिति ने पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने की पुष्टि की गई है, जो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का आधार बन गई है। सूत्र बताते हैं कि एडीजी जोन ने विभागीय समीक्षा के दौरान संकेत दिए हैं कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई संभव है। एडीजी की यह टिप्पणी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed